केंद्रीय बजट 2026-27 महिलाओं को बनाएगा आत्मनिर्भर: जय इंद्र कौर

लुधियाना| जिला भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष जय इंद्र कौर ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि इस बजट में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। जय इंद्र कौर ने बताया कि बजट में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं के लिए हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है, विशेष रूप से उन जिलों में जहां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित से जुड़े कॉलेज और संस्थान हैं। इन हॉस्टलों के निर्माण के लिए सरकार फंडिंग और पूंजीगत सहायता प्रदान करेगी। सेल्फ हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स के माध्यम से महिलाओं को ऋण और अन्य वित्तीय साधनों तक बेहतर पहुंच मिलेगी। ये रिटेल स्टोर समुदाय स्तर पर संचालित होंगे, जहां महिलाएं अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेच सकेंगी। इसे लखपति दीदी योजना का अगला चरण माना जा रहा है। जय इंद्र कौर ने कहा कि कुल मिलाकर यह बजट महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और आम नागरिकों को सीधे लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं पर केंद्रित है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन, जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एकता नागपाल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीनू चुग, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह मल्ली, उपाध्यक्ष नवल जैन, प्रेस सचिव डॉ. सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *