जालंधर| नगर निगम में स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेस के ठेकों को लेकर विवाद जारी है। नगर निगम की फाइनेंस एंड कांट्रेक्ट कमेटी की मीटिंग 13 फरवरी को है। इससे पहले स्ट्रीट लाइट के ठेकेदारों के विवाद की सुनवाई होगी। पिछले एक हफ्ते से विवाद चल रहा है। नगर निगम जो ठेके अलॉट कर रहा है, इसे लेकर पुराने ठेकेदारों ने आरोप लगाया था कि अफसरों ने उन्हें टेंडरिंग से बाहर कर दिया। वह काम भी सस्ते में कर रहे थे। जबकि दूसरे ठेकेदारों को बार-बार टेंडरिंग में हिस्सा लेने का मौका मिला है। सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह बिट्टू के पास मामला लेकर पहुंचे थे। इसके बाद एफएंडसीसी की मीटिंग से पहले सीनियर डिप्टी मेयर ने पूरे मामले की चर्चा का मुद्दा मेयर वनीत धीर के सामने रखा। वह राजी हुए। इसके बाद अब एफएंडसीसी की मीटिंग से पहले ठेकेदारों के दोनों पक्षों को बुलाया गया है। निगम के संबंधित अफसर भी हाजिर रहेंगे।


