जांजगीर| जिले के शिवरीनारायण में महानदी के सावघाट किनारे बुजुर्ग महिला का शव मिला है। महिला की उम्र लगभग 70 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मेले में आए लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।


