17 को जन सुनवाई में दुर्ग के उपभोक्ता शामिल होंगे

दुर्ग| बिजली कंपनी पहली बार टैरिफ निर्धारण के लिए प्रदेश भर के उपभोक्ताओं को शामिल करने का मौका दे रहा है। क्षेत्रानुसार अलग-अलग दिन तय किए हैं। दुर्ग के उपभोक्ताओं को लिए 17 फरवरी को ऑनलाइन जनसुनवाई रखी गई है। इसमें दुर्ग के साथ बालोद और बेमेतरा जिले के उपभोक्ता भी शामिल हो सकेंगे। इससे जुड़ने के लिए 17 फरवरी को सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक रायपुर नाका दुर्ग स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। रायपुर आयोग कार्यालय में अपनी बात रखने के इच्छुक उपभोक्ता 19 को दोपहर 12 से 1.30 बजे तक कृषि एवं कृषि संबंधी कार्य उपभोक्ता आपत्तियां एवं सुझाव दे सकते हैं। याचिकाओं का विस्तृत विवरण वेबसाइट www.cserc.gov.in पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *