सायबर फ्रॉड: खाते में लेनदेन करने वाले 6 संदिग्धों को पकड़ा, इनमें दो ​महिलाएं भी

दुर्ग| सायबर फ्रॉड की राशि के लेनदेन के मामले में पुलिस ने संदिग्धों रूपेश बंजारे, आजेंद्र साहू, जावेद शेख, सरस्वती निषाद, हेमा बिनानी और अभिषेक गुप्ता को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद शपथ पत्र लेकर सभी को छोड़ दिया गया। उनसे मिली जानकारी की तस्दीक की जाएगी। लेनदेन में इनकी भूमिका मिली तो उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि केंद्र सरकार ने 15 ऐसे संदिग्धों की सूची भेजी थी, जिनके खाते में धोखाधड़ी की राशि जमा हुई और चेक या अन्य माध्यम रकम निकाल ली गई। 26 प्रकरणों में लिप्त एक बैंक खाते की जानकारी केंद्र से मिली थी। इसकी जांच में पता चला कि एक खाते में 13 लाख संदिग्ध राशि का लेनदेन हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *