भिलाई| राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 38 पदों की जारी संविदा भर्ती में प्रतीक्षारत सूची के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी ने पदवार सभी प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों को 17 फरवरी को दुर्ग स्थित अपने कार्यालय में बुलाया है। उनके मुताबिक रिक्त पदों को वह प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों से काउंसिलिंग द्वारा भरेंगे। बताया कि दोपहर 12 बजे से रिक्त स्थल पर दस्तावेज सत्यापन एवं पदस्थापना स्थल चयन की प्रकिया सीएमएचओ के सभागार में प्रारंभ की जावेगी। अपील किया कि सभी प्रतीक्षारत अभ्यर्थी 17 फरवरी को प्रातः 11.00 बजे तक उनके कार्यालय उपस्थित हो जांय, ताकि भर्ती संबंधी आगे की प्रक्रिया सुचारु से पूरी की जा सके।


