नाबालिग ने घर में घुस पिता और बेटियों का सिर फोड़ा

दुर्ग| भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 8 इलाके में बुधवार रात एक नाबालिग ने तीनों लोगों का सिर फोड़ लिया। पुलिस के मुताबिक 11वीं कक्षा का छात्र बुधवार रात घर पर अकेला था। उसकी मां मेन गेट पर ताला लगाकर शादी में गई थी। पिता कामाख्या दर्शन के लिए गए है। आंगन के रास्ते नाबालिग पड़ोसी के घर पर पहुंच गया। इस दौरान पड़ोसी खाना खा रहे थे। नाबालिग नकाब और हाथों में ग्लब्स पहनकर गया था। उसके हाथ में लोहे की रॉड थी। उसने पहले गरिमा पर जानलेवा हमला किया। बीच बचाव करने पहुंचे गरिमा के पिता खेडूराम का भी नाबालिग ने सिर फोड़ दिया। फिर नाबालिग ने गरिमा के छोटी बहन लिपिका के सिर पर हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर बाल सुधार गृह भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *