शिव मंदिर आमापारा में 15 को महोत्सव

बालोद |शहर खरखरा केनाल पुल के पास स्थित शिव मंदिर आमापारा बालोद में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव के अवसर पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम पंडित विनय पांडे द्वारा संपन्न कराया जाएगा। दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारे का आयोजन रखा गया है, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे। रात 9 बजे से मयारू दाना की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *