डोरंडा कॉलेज: समस्याएं दूर करने के लिए छात्रों ने दिया अल्टीमेटम

रांची | डोरंडा महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मूलभूत समस्याओं को लेकर अबुआ अधिकार मंच ने आवाज बुलंद की है। मंच की डोरंडा महाविद्यालय इकाई के महासचिव दिवाकर कुमार प्रजापति ने कहा कि लंबे समय से उठाए जा रहे मुद्दों की अनदेखी प्रशासनिक उदासीनता दर्शाती है। उन्होंने परिसर को समतल कर स्थायी मंच निर्माण, एनसीसी इकाई गठन तथा प्रथम सेमेस्टर की मिड-सेम परीक्षा शीघ्र कराने की मांग दोहराई। महिला नेत्री अंजना लिंडा ने निर्माणाधीन नए भवन का कार्य तेजी से पूरा कराने की बात कही। अजित उरांव ने कैंपस में सुव्यवस्थित कैंटीन शुरू करने, जबकि आदित्य राज ने सत्र 2024-28 के छात्रों को अब तक पहचान पत्र नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। प्राचार्य ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंच ने चेतावनी दी है कि 10 दिनों में कार्रवाई नहीं होने पर छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में सबिता बखला, शैलेश एक्का, परवीन, प्रीति बारला समेत अन्य सदस्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *