मजदूरों की हड़ताल पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

कोंडागांव| केंद्र सरकार द्वारा 44 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में बदले जाने के विरोध में गुरुवार को देशभर में प्रस्तावित मजदूर हड़ताल को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (सीपीआई) ने समर्थन दिया है। इस संबंध में सीपीआई जिला परिषद के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में सौंपा। जिला सचिव शैलेश, सह सचिव दिनेश सहित अन्य सदस्यों ने ज्ञापन में कहा कि आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग का कोंडागांव जिला शिक्षा के दृष्टिकोण से पिछड़ा है। यहां बड़ी संख्या में मजदूर अशिक्षित व अर्द्ध शिक्षित हैं, जो संगठित और असंगठित क्षेत्र में कार्य करते हुए पहले से ही शोषण का सामना कर रहे हैं। ऐसे में श्रम कानूनों को चार संहिताओं में बदलने से उनकी स्थिति और कमजोर हो सकती है। सीपीआई ने राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बजाय पूर्व के श्रम कानूनों को यथावत रखते हुए उनका प्रभावी पालन हो , ताकि मजदूरों के हित सुरक्षित रह सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *