तीन सूत्री मांगों को लेकर बीमा कर्मियों ने दिया एक दिवसीय धरना

भास्कर न्यूज | कांकेर देशव्यापी आहवान पर रायपुर डिजीवन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के तत्वावधान में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एक दिवसीय हड़ताल से कार्यालय का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित रहा। हड़ताल को एलआईसी अभिकर्ताओं ने भी समर्थन दिया। चार सूत्री मांग को लेकर कांकेर एलआईसी के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कार्यालय के बाहर सुबह 9.30 बजे से धरना प्रदर्शन शुरू हुआ, जो शाम तक चला। प्रदर्शन के दौरान यूनियन से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। एक दिवसीय हड़ताल से कोई नया फार्म जमा नहीं हुआ और न ही कोई प्रीमियम जमा हुआ और आफिस का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। अपने काम से पहुंचने वाले लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की गई, जिसमें एलआईसी में क्लास तृतीय एवं चतुर्थ कैंडर में तत्काल भर्ती की मांग की गई। भर्ती नहीं होने से आफिस का काम प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी सूत्रीय मांग में सभी एलआईसी कर्मचारियों के 1995 पेंशन योजना लागू की जाए। वहीं उद्योग एवं कर्मचारी मुद्दे पर यूनियनों के साथ संरक्षित संवाद हो। इसके साथ ही सरकारी कंपनियों के निजीकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही यूनियन के कर्मचारियों का आरोप है कि अब नए श्रम संहिताओं में 10 से 12 घंटे तक काम लिया जाना है, जो बिल्कुल अमानवीय की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। रिक्त पदों पर भर्ती की ओर ध्यान नहीं: साहू यूनियन से जुड़े राजेंद्र साहू ने कहा कि एलआईसी में बहुत सारे पद रिक्त हैं, लेकिन उक्त पदों में भर्ती के लिए ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही सरकार सरकारी कंपनी को निजी हाथों में दे रही है। इसको लेकर भी विरोध किया गया है। प्रदर्शन में यूनियन के सचिव टीडी कश्यप, कोषाध्यक्ष झन्ना लाल साहू, पवन देवांगन, अलका शर्मा, शिवकुमारी तिवारी, शानवती तारम, भूपेंद्र साहू, दीपक यादव, सारंग, नीरज साहू, विनोद तिवारी, गेंदकुमार मंडावी, योगेश सोनकर सहित अभिकर्ता साथ विजय बनकर, टेमन साहू सहित अन्य शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *