सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता

सुकमा| कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि हर वर्ष फरवरी के द्वितीय मंगलवार को यह दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डिजिटल दुनिया में नागरिकों, विद्यार्थियों और शासकीय कर्मचारियों को सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रस्तुतीकरण के माध्यम से इंटरनेट व एआई के उपयोग, डेटा सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, डिजिटल पेमेंट और सोशल मीडिया स्कैम से सतर्क रहने की जानकारी दी गई। डिप्टी कलेक्टर शबाब खान सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *