ब्राह्मण समाज ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

धमतरी| ब्राह्मण समाज जिला धमतरी के वरिष्ठजनों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चला रहा है। इस अभियान के दौरान मगरलोड के मेघा आगमन पर तहसील ब्राह्मण समाज मगरलोड के पदाधिकारियों से सामाजिक गतिविधियों के विषय में जानकारी ली गई। पूर्व जिला महासचिव भूपेन्द्र मिश्रा ने समाज के सभी सदस्यों को अधिक सक्रिय बनाने और पूर्व में लिए गए निर्णयों को क्रियान्वित करने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने सामाजिक भवन एवं श्री परशुरामजी के मंदिर निर्माण के लिए प्रयास शुरू करने की आवश्यकता पर बल दिया। राजेन्द्र शर्मा ने पिछले वर्ष आयोजित होली मिलन समारोह और परशुराम प्राकट्य दिवस के दौरान लिए गए निर्णयों की समीक्षा की। कथा वाचक कल्पना पांडेय द्वारा श्रीमद् भागवत पुराण सप्ताह आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान, समाज के प्रतिनिधि सोंगा पहुंचे, जहां पूर्व प्रथम तहसील अध्यक्ष 88 वर्षीय सुरेन्द्र पांडे और पूर्व द्वितीय तहसील अध्यक्ष जीवानंद पांडे का शाल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण शर्मा, जितेन्द्र पांडे, छन्नूलाल द्विवेदी, कुसुम लता पांडे व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *