सरस्वती शिशु मंदिर में मातृ सम्मेलन हुआ

धमतरी| सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब धमतरी में शिशु नगरी व मातृ सम्मेलन का आयोजन 10 फरवरी को किया गया। मुख्य अतिथि किरण होल्कर व विशिष्ट अतिथि किरण मिश्रा थीं। अध्यक्षता प्राचार्य खेमिन साहू ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, भारतमाता की पूजा आरती कर की गई। किरण मिश्रा ने मां की महिमा एवं जिम्मेदारी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि स्त्री समय-समय पर अपने दायित्व का निर्वहन करती है। उन्होंने ‘स्वर्ण प्राशन‘ के महत्व को बताते हुए कहा कि इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं बौद्धिक क्षमता भरपूर मात्रा में पाई जाती है। विभाग समन्वयक मानिक लाल साहू ने स्वर्ण प्राशन पिलाने के उद्देश्य को विस्तार से बताया। इसके बाद छात्रों ने नृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़, बिन्दी लगाओ प्रतियोगिता एवं विविध खेल आयोजित हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *