आंगनबाड़ियों में वजन त्योहार मनाया गया

भखारा| भखारा क्षेत्र के आंगनबाड़ियों में वजन त्योहार मनाया जा रहा है। नपं अध्यक्ष ज्योति जैन ने बच्चों का वजन मापन कार्यक्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों का नियमित वजन मापन कुपोषण से मुक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने पालकों से बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और शासन की योजनाओं का लाभ लेने कहा। कार्यक्रम में पार्षद हितेंद्र साहू, सुनीता साहू, निर्मला यदु आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *