मिलावट पर बड़ी कार्रवाई:पिंडवाड़ा में मिठाई और किराना दुकानों से लिए गए नमूने, लैब में होगी जांच

राज्य सरकार के ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार’ अभियान के तहत पिंडवाड़ा में खाद्य पदार्थों की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी के निर्देशन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावटियों के खिलाफ कार्रवाई की। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एसपी शर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मवीर और मुकेश प्रजापत की टीम ने शहर की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया। चम्पालाल मिष्ठान भण्डार से मिल्क केक, कलाकंद और गुलाबजामुन के नमूने लिए गए। भगवती मर्चेंट से चीनी, नमक, सोयाबीन रिफाइन तेल और बेसन के नमूने एकत्र किए गए। टीम ने सभी विक्रेताओं को स्वच्छता बनाए रखने और खाद्य पदार्थों को ढककर रखने के निर्देश दिए। सभी नमूने जांच के लिए जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि नमूनों में मिलावट पाई गई तो एफएसएस एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *