पाली कॉलेज में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित

कोरबा| जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को गवर्नमेंट नवीन कॉलेज पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया। ईएलसी क्लब के सदस्य, छात्र -छात्राओं से सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर टीआर कश्यप, डॉ. शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *