कांकेर| शहर से सटे ग्राम ठेलकाबोड़ के बड़े पारा के साथ एकता नगर कालोनी में कई जगह खुले में गंदगी फेंकी जा रही है। इससे नाली कई जगह पट गई है। गांव में स्वच्छता से जुड़ी महिलाएं घर-घर गाड़ी लेकर कचरा लेने जा रही हैं। फिर भी कई लोग कचरा न देकर खुले में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं। इसपर पंचायत को निगरानी कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। खुले में गंदगी फेंकने से गांव की सुंदरता पर प्रभाव पड़ता है। इससे मच्छी, मक्खी का प्रकोप बढ़ने से बीमारियां होने की संभावना बढ़ जाती हैं।


