डीएसजीपीसी ने हरविंदर सिंह सरना को पंथ से निष्कासित करने की मांग की

भास्कर न्यूज | अमृतसर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शिष्टमंडल ने श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में ज्ञापन सौंपकर पूर्व प्रधान और शिअद (बादल) नेता हरविंदर सिंह सरना को पंथ से निष्कासित करने की मांग की है। जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज की अनुपस्थिति में सौंपे गए इस ज्ञापन में सरना पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। कमेटी के प्रधान हरमीत सिंह कालका और महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि हरविंदर सिंह सरना ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात कर न केवल ‘ब्लू स्टार ऑपरेशन’ को जायज ठहराने की कोशिश की। सबसे गंभीर आरोप यह है कि सरना ने छठे गुरु श्री गुरु हरगोबिंद साहिब द्वारा सृजित श्री अकाल तख्त साहिब को मात्र एक ‘इमारत’ कहकर संबोधित किया, जिससे सिख संगत में भारी रोष है। ज्ञापन में मांग की गई है कि सरना को तुरंत तलब कर सख्त कार्रवाई की जाए। शिष्टमंडल में आत्मा सिंह लुबाना, सुखविंदर सिंह बब्बर, बलजिंदर सिंह, रमिंदर सिंह, सुखबीर सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *