कार को बचाने के चक्कर में बेकाबू डंपर 3 फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ा

जयपुर | करधनी इलाके में बुधवार रात एक बड़ा हादसा टल गया। पावर हाउस के पास कालवाड़ रोड पर रात करीब 11 बजे एक डंपर चालक ने सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और 3 फीट ऊंचे डिवाइडर पर चढ़ गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दुर्घटना थाने के महावीर प्रसाद ने बताया कि डंपर खाली था। रात करीब 11 बजे कालवाड़ रोड पर करधनी पावर कट के पास अचानक कार आने से डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। डंपर डिवाइडर के दोनों तरफ लटक गया। डंपर को हटाने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई, लेकिन हट नहीं पाया। इसके बाद बड़ी क्रेन मंगवाकर करीब दो घंटे बाद डंपर को हटवाया गया। हालांकि डंपर हादसे के बाद कार चालक मौके से कार लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *