एआई हर क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा : डा. महल

अमृतसर| खालसा यूनिवर्सिटी द्वारा ‘मेंटोरिंग, एडवाइजिंग और पीयर लर्निंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका’ विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर एवं खालसा कॉलेज गवर्निंग काउंसिल के आनरेरी सचिव रजिंदर मोहन सिंह छीना के दिशा-निर्देशों पर वीसी डा. महल सिंह और अकादमिक मामलों की डीन डॉ. सुरिंदर कौर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में खालसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन जीटी रोड की असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शैक्षणिक सलाहकार डॉ. दीपिका कोहली ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। डॉ. महल सिंह ने कहा कि एआई अब केवल तकनीक का विषय नहीं रह गया है, बल्कि यह शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *