फतेहगढ़ साहिब की तहसीलदार सस्पैंड:कामकाज को लेकर सरकार को मिली थीं लगातार शिकायतें, आदेश में लिखा प्रशासनिक कारण

पंजाब सरकार ने फतेहगढ़ साहिब जिले की खमाणो तहसील की तहसीलदार रमणदीप कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए की गई है। निलंबन के आदेश पंजाब सरकार के राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गए हैं। विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने इन आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं। जारी आदेशों में कहा गया है कि रमणदीप कौर को तुरंत प्रभाव से सेवा से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय रूपनगर के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में निर्धारित किया गया है। सूत्रों के अनुसार, तहसीलदार रमणदीप कौर के खिलाफ लंबे समय से सरकार को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उनके कामकाज और प्रशासनिक कार्यशैली पर भी सवाल उठाए जा रहे थे। विशेष रूप से, खमाणो तहसील में संपत्ति की रजिस्ट्रियों को लेकर लोगों में असंतोष था और कई मामलों में अनियमितताओं की बात सामने आ रही थी। इन्हीं शिकायतों और उठ रहे सवालों के मद्देनजर पंजाब सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *