मंडी-बिलासपुर में कोहरे का यलो अलर्ट:3 दिन खिलेगी धूप, 16 से बारिश-बर्फबारी, फरवरी में नॉर्मल से 61% कम बरसे बादल

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने मंडी और बिलासपुर जिला में सुबह 10 बजे तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिलासपुर शहर, भाखड़ा बांध, मंडी की बल्ह घाटी और सुंदरनगर के आसपास ज्यादा ज्यादा कोहरा पड़ने के आसार है। IMD के अनुसार- प्रदेश में 15 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव होगा। इसका असर अगले तीन दिन तक नजर आएगा। लेकिन यह कमजोर WD होगा। इससे केवल अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। अन्य क्षेत्रों में धूप खिलेगी। विंटर सीजन में सामान्य से 17 फीसदी कम बारिश इस विंटर सीजन (एक जनवरी से 12 फरवरी के बीच) नॉर्मल से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 122.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 101.9 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। किन्नौर जिला में सामान्य से सबसे कम यानी 54 प्रतिशत कम, शिमला में 20 प्रतिशत, चंबा में 36 प्रतिशत और लाहौल स्पीति में 16 फीसदी कम बारिश-बर्फबारी हुई। फरवरी में सामान्य से 61 प्रतिशत कम बरसे बादल इसी तरह फरवरी की बात करें तो 1 से 12 तारीख तक सामान्य से 61 प्रतिशत कम बादल बरसे है। इस अवधि में 36.8 मिलीमीटर सामान्य बारिश-बर्फबारी होती है, लेकिन इस बार 14.4 मिलीमीटर बादल बरसे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *