काम के घंटे 8 से 12 करने के नियम पर एलआईसी, जीआईसी कर्मियों का प्रदर्शन

भास्कर न्यूज | जालंधर एलआईसी तथा जीआईसी के श्रेणी 3 व 4 के कर्मचारियों ने वीरवार को जॉइंट प्लेटफार्म आफ सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर भारत बंद में शामिल होकर प्रदर्शन किया। जिसमें लेबर कोड बिल को लागू किए जाने का विरोध किया। मंडल सचिव पंकज भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार मजदूरों के हितों का समझौता कर रही है। लेबर कोड बिल में सरकार ने ना सिर्फ मजदूर की परिभाषा बदली है बल्कि फिक्स टर्म रोजगार, हायर व फायर की नीति, यूनियन की रजिस्ट्रेशन को मुश्किल बनाना, औरतों को रात की पाली में काम करना, काम के घंटे 8 से बढ़ा कर 12 कर देना कानूनी रूप से लागू किया जा रहा है जिससे उद्योगपतियों का लाभ तो बढ़ेगा पर आमजन पर बहुत ही बुरा प्रभाव पढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इंश्योरेंस लॉ अमेंडमेंट बिल 2025 जो पहले ही संसद में पास हो चुका है जिससे एफडीआई की सीमा 100% तक बढ़ा की गई है और इसके अतिरिक्त एलआईसी तथा जीआईसी में एफपीओ के प्रस्ताव का पूर्ण विरोध करेंगे। इस मौके पर तेजिंदर कौर, परवीन छाबड़ा, रजनीश सहगल, अशोक भगत, नरेश कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *