सोमेसर के निकट गुडा ठाकुरजी गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में गुरुवार को एक विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सत्येन्द्र प्रकाश चोटिया के निर्देशन में हुआ। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वावधान में ये आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी अधिकार मित्र हितेश सोनी ने शिविर में बाल विवाह को कानूनी अपराध बताते हुए इसके निषेध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों के मूल अधिकारों, विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न आयामों, निशुल्क विधिक सहायता और नालसा हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया। शिविर की अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका देवल कुमारी लखावत ने की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और मूल अधिकारों पर प्रकाश डाला। एएनएम चंद्रकांता सोढा ने मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए, जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष ने महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका देवल कुमारी लखावत, सोहन लाल, राजेंद्र कुमार, जगदीश आरेसा, कुर्सीद मोहम्मद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संतोष लुहार, एएनएम चंद्रकांता सोढा, आशा सहयोगिनी रेश्मा, छात्र अध्यापक ओमप्रकाश, प्रदीप, सुमित, संतोष सहित स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


