पैग लगाने से मना किया… सब्जी मंडी में सिक्योरिटी गार्ड का सिर फोड़ा

भास्कर न्यूज | जालंधर मुख्य सब्जी मंडी में ड्यूटी पर तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड को शराबियों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित सुखदयाल सिंह पुत्र हरभजन सिंह, जो मंडी बोर्ड की तरफ से सुरक्षाकर्मी के रूप में तैनात है, ने बताया कि फ्रूट मंडी के नजदीक लगने वाली नॉनवेज की रेहड़ियों के पास अक्सर लोग खुले में बैठकर शराब पीते हैं। सुखदयाल के अनुसार, आज जब उन्होंने वहां शराब पी रहे दो युवकों को मना किया, तो वे बहस करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने सिर पर बोतल मार दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *