सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की शपथ ली

लुधियाना| एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन के कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशंस विभाग द्वारा सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और एआईसीटीई के निर्देशों के अनुसार आयोजित हुआ। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलराज कुमार भसीन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने सुरक्षित, जिम्मेदार और नैतिक तरीके से इंटरनेट उपयोग करने की शपथ ली। कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा, डिजिटल जिम्मेदारी और ऑनलाइन नैतिक व्यवहार के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डिजिटल दुनिया को सुरक्षित और जिम्मेदार बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता हुनर2K26 में भी भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम रोशन किया। कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ. रंजना सूद ने कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रयासों की सराहना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *