बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों ने किया हवन

लुधियाना| पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल लुधियाना ने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में सफलता के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए पवित्र हवन समारोह का आयोजन किया। यह समारोह शांत और आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। जिसने स्टूडेंट्स को एकाग्रता और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. अनु वर्मा ने शैक्षणिक सत्र के दौरान उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और लगन की सराहना की। उन्होंने स्टूडेंट्स को शांत रहने, समय का सदुपयोग करने और अंतिम परीक्षाओं में स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ अपने उत्तर प्रस्तुत करने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *