एएनसी ने कार्डियक एंड इंटरवेंशन्स सेंटर के शुभारंभ पर सीएमई का आयोजन किया

भास्कर न्यूज |लुधियाना अरोड़ा न्यूरो सेंटर (एएनसी), लुधियाना ने वीरवार को क्लब निर्वाना, हंबड़ां रोड में आयोजित एक कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) कार्यक्रम के दौरान अपने नए ओम्ने कार्डियक एंड इंटरवेंशन्स सेंटर के सफल शुभारंभ की घोषणा की। यह कार्यक्रम लुधियाना के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें विभिन्न विशेषज्ञताओं के प्रमुख डॉक्टरों ने भाग लिया। नए केंद्र में हृदय रोग से संबंधित समग्र सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें नियमित ओपीडी परामर्श और अत्याधुनिक इंटरवेंशनल प्रक्रियाएं शामिल हैं। इन सेवाओं का मार्गदर्शन पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. टीएस क्लेर करेंगे, जो ओम्ने (OMNE) सेंटर से सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। इसके साथ ही उन्नत न्यूरो और बॉडी इंटरवेंशन प्रक्रियाएं डॉ. एडमंड मोसेस (डीएम, न्यूरो रेडियोलॉजी) द्वारा की जाएंगी। सीएमई कार्यक्रम में वैज्ञानिक सत्र और इंटरवेंशनल तकनीकों पर केस चर्चा आयोजित की गई, जिसमें लुधियाना के 150 से अधिक डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों ने भाग लिया। अरोड़ा न्यूरो सेंटर (एएनसी) के बारे में एएनसी लुधियाना का एक मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी और इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *