लेनदेन को लेकर व्यापारी व दुकानदार के बीच मारपीट

कांकेर। भानुप्रतापपुर थानांतर्गत एक व्यापारी व दुकानदार के बीच लेनदेन को लेकर जमकर हाथा पाई हो गई। जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत लेकर पहुंचे। पुलिस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दुकानदार नितेश सचदेव निवासी नयापारा भानुप्रतापपुर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि संबलपुर रोड में संतोषी इलेक्ट्रॉनिक्स के उनकी दुकान है। 10 फरवरी के दोपहर दुकान में हर्ष मनवानी एवं आकाश मनवानी निवासी धमतरी आए और राशि लेन देन की बात को लेकर गाली-गलौच कर मारपीट और दुकान में रखे सामान में भी तोड़फोड़ की। मारपीट से नितेश के सिर, चेहरे, सीने, पीठ, गर्दन में चोटें आई हैं। तोड़ फोड़ से 70 हजार रूपए का नुकसान हुआ। वहीं हर्ष मनवानी ने शिकायत करते हुए कहा कि अगस्त 2024 में लिए सामान का 726 रूपए शेष था। जिसे मांगने दुकान गया तो वह विवाद करते मारपीट करने लगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *