भास्कर न्यूज | कांकेर भानुप्रतापपुर के पुतरवाही में घरेलू विवाद में बहु ने अपने मायके पक्ष को बुला ससुर की बेदम पिटाई करा दी। जिससे घायल ससुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। पीड़ित ससुर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पीड़ित ससुर जगदेव उयके निवासी पुतरवाही ने शिकायत करते बताया कि मेरा बेटा मनीष उयके व बहु दुरपत आपस मे झगड़ा लडाई कर रहे थे। मैं उन्हें समझाया लेकिन कुछ देर बाद बहु अपने पिता तुलसी राम करगां एवं भाई लोचन करगां व कमलेश करगां को फोन कर बुलाया। तीनों बाइक से मेरे घर पहुंचे और गाली-गलौच करते हुए मारपीट की, जिससे घुटना, मुंह, ठुड्डी व पिंडली में चोटें आईं हैं। परिवार के अन्य सदस्य बीच बचाव कर मुझे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।


