आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी: कोमरे

भास्कर न्यूज | दुर्गूकोंदल शासकीय कन्या हाई स्कूल दुर्गूकोंदल में दसवीं की छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जूनियर विद्यार्थियों ने मिलकर दसवीं की छात्राओं को सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्राचार्य सदे सिंह कोमरे ने कक्षा दसवीं की छात्राओं को उनके आगामी बोर्ड परीक्षा एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रेरक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अथक परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को यादगार बनाने में कक्षा छठवीं, सातवीं, आठवीं एवं नवमी की छात्राओं की भूमिका विशेष रही। जूनियर विद्यार्थियों ने कक्षा दसवीं की छात्राओं के सम्मान में कविता पाठ, भाषण, मनोरंजक खेल एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण आनंद और अपनत्व से भर गया। समारोह में सभी दसवीं की छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। प्राचार्य सदे सिंह कोमरे ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज के लिए जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनना भी है। इस अवसर पर व्याख्याता संगीता केकती, वरिष्ठ शिक्षक मनीषा सि​न्हा, रामेश्वरी शांडिल्य, मीना डीमर, वैभव तिवारी, दयालु राम ठाकुर, नरेंद्र कुमार साहू, नीतीश कुमार साहू, मनीषा गौतम आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *