रायपुर में शांति सरोवर महाशिवरात्रि महोत्सव:25 फीट ऊंचे पहाड़ पर द्वादश ज्योतिर्लिंग और होलोग्राम शो, 17 फरवरी तक देख सकेंगे झांकी

रायपुर के विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय आयोजित 6 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 12 फरवरी को किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला, महापौर मीनल चौबे एवं सभापति सूर्यकांत राठौड़ उपस्थित रहे। इसी तरह नवा रायपुर सेक्टर-20 स्थित एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड (शांति शिखर) में भी महोत्सव का शुभारंभ 12 फरवरी को प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने किया। यह महोत्सव 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए 25 फीट ऊंचे पर्वत पर द्वादश ज्योतिर्लिंग दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही आकर्षक होलोग्राम शो का आयोजन भी किया गया है। कार्यक्रम में स्वर्णिम युग की झांकी, शिव दर्शन आध्यात्मिक प्रदर्शनी तथा 40 फीट ऊंचा शिवलिंग श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन श्रद्धालु शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। प्रवेश निशुल्क रखा गया है। महाशिवरात्रि पर विशेष व्यवस्था महाशिवरात्रि के दिन 15 फरवरी को श्रद्धालुओं को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक पूरे दिन द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराए जाएंगे। झांकी में परमपिता परमात्मा शिव की स्मृति में स्थापित ज्योतिर्लिंगों का इतिहास और महत्व संगीतमय कमेंट्री के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही एलसीडी प्रोजेक्टर के जरिए बड़े पर्दे पर भी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। 18 फरवरी से निशुल्क सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर महोत्सव के समापन के बाद 18 फरवरी से शांति सरोवर रिट्रीट सेंटर और चौबे कॉलोनी स्थित सेवा केंद्रों में सात दिवसीय निशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में श्रद्धालु सुबह 7 से 8 बजे अथवा शाम 7 से 8 बजे किसी एक सत्र में भाग ले सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *