टोंक में अवैध गांजा, हथकढ़ शराब और ई-सिगरेट जब्त:डीएसटी ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार, कैश भी जब्त

जिला स्पेशल टीम के प्रभारी ओम प्रकाश ने टीम द्वारा सदर थाने के बंबोर रोड़ पर बाईक सवार सनी सांसी (19) पुत्र दिलीप कुमार सांसी निवासी पोल्याडा थाना दूनी हाल अम्बेडकर कॉलोनी हाउसिंग बोर्ड टोंक के कब्जे से करीब 50 हजार कीमत का 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व 100 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की है। इसी तरह कोतवाली टोंक इलाका क्षेत्र में 99 शॉप पर कार्रवाई करते हुए आरोपी नवेद खान (37) पुत्र मोहम्मद अतीक निवासी बडा कुंआ शेर अली खां के कब्जे से करीब 70 हजार कीमत की प्रतिबंधित 31 फ्लेवर युक्त ई सिगरेट (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट), पांच धारदार चाकू व खरीद फरोख्त राशि 3 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं। इसके खिलाफ जाकर आर्म्स एक्ट तथा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट निषेध अधिनियम 2019 के तहत मामला दर्ज किया है। इसी प्रकार पचेवर थाना क्षेत्र के कचोलिया ग्राम में आरोपी रामपाल जाट (63) पुत्र ज्वारा जाट निवासी माताजी का स्थान कचोलिया पचेवर के कब्जे से करीब 15 हजार रुपए कीमत का 1 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया है। डीएसटी द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *