रायपुर यूनिपोल घोटाले में ग्रेसफुल मीडिया का टेंडर रद्द:कंपनी से बकाया राशि वसूलने अंतिम नोटिस, भुगतान नहीं करने पर संपत्ति की जाएगी जब्त

रायपुर यूनिपोल घोटाले मामले में नगर निगम ने ग्रेसफुल मीडिया का टेंडर रद्द कर दिया है। साथ ही, कंपनी पर बकाया विज्ञापन शुल्क का भुगतान न करने के कारण 30 मिनी यूनिपोल, अन्य यूनिपोल और कंपनी की संपूर्ण विज्ञापन संपत्ति (इन्वेंटरी) को राजसात करने का निर्णय लिया है। साथ ही, निगम की ओर से कंपनी को तय समयसीमा के अंदर बकाया राशि जमा करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया गया है। निर्धारित समय सीमा में बकाया राशि जमा नहीं की गई तो निगम कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर कानूनी कार्रवाई शुरू करेगी। 27 करोड़ से अधिक का घोटाला दरअसल, पूर्व मेयर एजाज ढेबर​​​​ ने निगम में 27 करोड़ के यूनिपोल घोटाले का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि यूनिपोल लगाने वाली कंपनी ग्रेसफुल मीडिया प्राइवेट लिमिटेड को नियम विरुद्ध तरीके से अनुमति दी गई और तय संख्या से ज्यादा यूनिपोल लगाने, जगह बदलने, कम रेट पर मंजूरी देने जैसी कई तरह की विसंगतियां शामिल थी। इस मामले में निगम और राज्य शासन ने एक समिति बनाई है। दोनों समितियां मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही हैं। बकाया शुल्क वसूली के लिए प्रस्तावित कार्रवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *