तीन दिवसीय राष्ट्रीय नेत्र चिकित्सा सम्मेलन आज से

रांची | झारखंड ऑप्थेल्मोलॉजी सोसाइटी द्वारा स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में 23वां वार्षिक सम्मेलन ‘जोशकॉन-2026” का आयोजन 13, 14 और 15 फरवरी को किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में देशभर के लगभग 70 वक्ता पहुंचेंगे जो आंखों की पलक, कॉर्निया, मोतियाबिंद और रेटिना जैसे जटिल विषयों पर अपने नवीनतम सर्जिकल तकनीक पर विस्तृत चर्चा करेंगे। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में झारखंड के सरकारी व निजी क्षेत्रों से लगभग 200 नेत्र विशेषज्ञ भी भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *