5-5 हजार के इनामी हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार:भाई की पीट-पीटकर की थी हत्या, बेटी से ससुराल में मिलने पहुंचे तो पुलिस ने पकड़ा

डीग जिले की पहाड़ी थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे हत्या के 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर अपने भाई की हत्या की थी। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। आज आरोपी अपनी बेटी की ससुराल उसे मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद पुलिस ने वहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पहाड़ी थाना अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 4 नवम्बर 2021 को सहरुना निवासी खेडलिमन्ना तिलकपुरी थाना पहाड़ी ने FIR देते हुए बताया था कि घरेलू विवाद के चलते मेरे जेठ अब्दुल्ला, उसके बेटे साजिद और शोएब और देवर शाहरुख ने मेरे पति शरीफ के साथ लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट की थी। जिसके बाद उन्हें पहाड़ी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें भरतपुर और भरतपुर से जयपुर रेफर कर दिया गया। जयपुर में इलाज के दौरान शरीफ की मौत हो गई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की जांच में शरीफ की हत्या होना पाया गया। घटना के बाद से ही चारों आरोपी फरार चल रहे थे। काफी कोशिश के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो पाए। साल 2024 में डीग एसपी राजेश मीणा ने चारों आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया। साथ ही एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। मुखबिर के जरिए पता लगा कि अब्दुल्ला की बेटी की शादी पाली गांव में हुई है। अब्दुल्ला कभी-कभी अपनी लड़की से मिलने के लिए आता है। आज सूचना मिली कि अब्दुल्ला और शाहरुख पाली गांव आये हुए हैं। पाली गांव में महमूद मेव के घर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनपुट- पुष्पेंद्र पाठक, पहाड़ी, डीग

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *