मनेंद्रगढ़| एमसीबी जिले में पंचायत निर्वाचन आरक्षण, जिला सदस्य जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य, पंचायत सदस्य, नगरीय निकाय और नगर पंचायत आम निर्वाचन 2024 के तहत वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया 17 और 19 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर अनिल कुमार सिदार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस पैकरा, संबंधित सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


