देवघर में पिछले तीन दिनों में हुई दो हत्याओं के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना क्षेत्र में अपना वर्चस्व बढ़ा रहे हैं और कानून व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं। दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार अपराध नियंत्रण की बजाय शिवरात्रि महोत्सव, बालू-गिट्टी के अवैध कारोबार और अवैध ट्रांसफर-पोस्टिंग जैसे मामलों में ज्यादा रुचि ले रही है। एसपी की तरह काम कर रहे डीआईजी उन्होंने कहा कि पहली बार देखा जा रहा है कि देवघर में डीआईजी, एसपी के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से कानून व्यवस्था सुधारने के लिए आईजी रैंक के अधिकारी की तैनाती की मांग की है। सांसद की सरकार को चेतावनी सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने हेमंत सरकार को 6 महीने का समय दिया है। अगर इस अवधि में अपराध और कानून व्यवस्था पर नियंत्रण नहीं लगा, तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों का मकसद पूरे संथाल परगना क्षेत्र को अपने नियंत्रण में लेना है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है।


