भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग – 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें राजस्थान रॉयल्स को 7 मुकाबले होम ग्राउंड पर खेलने का मौका दिया गया है, लेकिन इनमें से सिर्फ 5 मैच ही जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। 2 मैच राजस्थान रॉयल्स के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी (असम) में होंगे। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 2025 में राजस्थान रॉयल्स के कुल 14 मुकाबले होंगे। इन 14 मुकाबले में से 7 मैच राजस्थान रॉयल्स को होम ग्राउंड पर खेलने का मौका मिलेगा। बाकी मुकाबले राजस्थान रॉयल्स की टीम अलग-अलग टीमों के होम ग्राउंड पर खेलती हुई नजर आएगी। बता दें कि आईपीएल के शेड्यूल में हर टीम को होम ग्राउंड पर 7 मैच खेलने का मौका दिया गया है, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के दो होम ग्राउंड हैं। इनमें पहला जयपुर और दूसरा गुवाहाटी (असम) है। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच गुवाहाटी में रखे गए हैं। ऐसे में इस बार महेंद्र सिंह धोनी, आंद्रे रसेल समेत कई बड़े खिलाड़ी जयपुर में मैच खेलते नजर नहीं आएंगे। राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले राजस्थान ने 40.7 करोड़ में 14 नए खिलाड़ी खरीदे वहीं, इस बार आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने 40.7 करोड़ रुपए खर्च कर 14 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए थे। राजस्थान टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हुए थे। इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा था। अपने दूसरे खिताब का इंतजार कर रही राजस्थान आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत बड़ी ही धमाकेदार रही थी। तब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल का पहला ही सीजन जीत लिया था। लेकिन, साल 2008 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद टीम दोबारा चैंपियन नहीं बन पाई है। पिछले 16 साल में सिर्फ एक ही बार राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के फाइनल तक पहुंची। पिछले सीजन आईपीएल-2024 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद ही शानदार रही थी। टीम के सभी खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। एलिमिनेटर जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स को क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिकस्त दी थी। जिससे टीम का फिर से आईपीएल खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हो सका। ये भी पढ़ें… राजस्थान रॉयल्स ने 14 खिलाड़ियों को 40.7 करोड़ में खरीदा:13 साल के वैभव 1.10 करोड़ में टीम में शामिल, जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ दिए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले सऊदी अरब के जेद्दा में खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन पूरा हो चुका है। इसमें राजस्थान रॉयल्स टीम मैनेजमेंट ने 40.7 करोड़ रुपए खर्च कर 14 नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। राजस्थान टीम में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। इनमें 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान ने 1.10 करोड़ की कीमत में खरीदा है। (पूरी खबर पढ़ें)


