सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर आया:निफ्टी में भी 250 अंकों की गिरावट; इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे

शेयर बाजार में आज यानी 13 फरवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 800 अंक नीचे 82,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 270 अंक की गिरावट है, ये 25,550 पर आ गया है। इंफोसिस, टीसीएस जैसे आईटी शेयर 6% तक टूटे हैं। अमेरिकी बाजार में 2% तक गिरावट रही एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार विदेशी निवेशकों ने 108 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद हुआ था शेयर बाजार में कल यानी 12 फरवरी को भी गिरावट रही थी। सेंसेक्स 558 अंक नीचे 83,675 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 147 अंक की गिरावट रही, ये 25,807 पर बंद हुआ। आईटी, मीडिया और रियल्टी शेयरों में ज्यादा बिकवाली रही। निफ्टी IT इंडेक्स 5.51% नीचे बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *