ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला,एक की मौत:प्राइवेट हॉस्पिटल के फॉर्मासिस्ट व लैब टेक्निशियन घायल, दोनों को जयपुर किया रेफर

अलवर शहर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में रूपबास पुलिया पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों युवक कटी घाटी के पास स्थित मनसुखा हॉस्पिटल में काम करते थे। हादसे में जिस युवक की मौत हुई वह लैब संचालक था। वहीं दो घायलों में एक फार्मासिस्ट तो दूसरा लेब टेक्निशियन था। जिनको जयपुर रैफर कर दिया। घटना गुरुवार रात 10 बजे के आसपास की है। रूपबास पुलिया के ऊपर हादसा अस्पताल में आए घायलों के परिजन जाकिर ने बताया कि मनसुखा अस्पताल में काम करने वाले तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर अबेडकर नगर स्थित मनसा हॉस्पिटल से कटी घाटी मनसुखा हॉस्पिटल जा रहे थे। रूपबास पुलिया के ऊपर ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे जाकिल पुत्र अख्तर निवासी रानीका नूंह मेवात की मौत हो गई। घायलों को जयपुर रेफर किया मृतक जाकिल अंबेडकर नगर स्थित मनसा हॉस्पिटल में लेब चलाता था। वहीं घायल संतोष निवासी परसा का बास फार्मासिस्ट है। दूसरा घायल भी परसा का बास का रहने वाला है। वह लैब टैक्निशियन के पद पर काम कर रहा था। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से रात को ही जयपुर रेफर कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *