बठिंडा में बहमन दीवाना के पास लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश का मामला सुलझ गया है। उसके प्रेमी ने ही मामूली विवाद में उसकी हत्या की थी। युवती उसके साथ लिव-इन में रह रही थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हत्या मामूली झगड़े के बाद हुई थी। यह घटना 11 फरवरी को सामने आई थी, जब बठिंडा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव बहमन दीवाना के पास सड़क किनारे एक सूटकेस में लड़की का शव मिला था। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम और बठिंडा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता की। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटे के लिए पहचान के लिए रखवाया था। आज बठिंडा पुलिस की एसएसपी ज्योति यादव इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी, जिसमें विस्तृत जानकारी दी जाएगी। लिव इन में आरोपी के साथ रहती थी युवती युवती मल्लिका आरोपी के साथ लिव-इन में रहती थी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मामूली विवाद के बाद लड़की की हत्या की। उसके बाद उसने शव को जलाने का प्रयास किया। शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया। युवती की पहचान न हो, इसके लिए उसे जलाने का भी प्रयास किया गया था। गर्दन पर काकू नाम के टैटू से हुई पहचान शव पर चोट के निशान थे और उसे आंशिक रूप से जलाया गया था, जिसके बाद सूटकेस में बंद कर फेंक दिया गया था। उसकी पहचान गर्दन पर बने ‘काकू’ नाम के टैटू से हुई। डीएसपी हरविंदर सिंह सरा ने बताया कि शव पर चोट के निशान और जलने के घाव थे। जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


