धमतरी में 5.72 लाख की शराब जब्त:कार से हो रही थी 706 बोतल की तस्करी, 3 तस्कर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड में पुलिस ने एक कार से 706 नग अवैध देसी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब और वाहन की कीमत 5 लाख 72 हजार 320 रुपए आंकी गई है। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बोरसी की ओर अवैध देसी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए मगरलोड पुलिस ने शराब भट्ठी रोड, गौठान के पास ग्राम बोरसी में घेराबंदी की। बताए गए हुलिए और वाहन (CG-05-AQ-0938) के आधार पर संदिग्ध कार को रोका गया। गवाहों की उपस्थिति में वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें सवार तीन व्यक्ती बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में देशी शराब का अवैध परिवहन करते पाए गए। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल मौके पर ही शराब और वाहन जब्त कर लिया गया। इस मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी केशव दास सोनवानी (24), दुर्गेश सोनवानी (25) और ललित महानंद (24) को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एएसपी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि जब्त की गई शराब में 310 पौवा प्लेन शराब और 396 पौवा देसी मसाला शराब शामिल है। इसके साथ ही एक रेनॉल्ट ट्राइबर कार भी जब्त की गई है। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 5 लाख 72 हजार 320 रुपए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *