मनेंद्रगढ़ में पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला किया:नशे में घर में आग लगाकर फरार हुआ आरोपी, तलाश में जुटी पुलिस

मनेंद्रगढ़ शहर के वार्ड नंबर- 14 में एक घरेलू विवाद के बाद पति ने अपनी पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर घर में आग लगा दी। आरोपी पति की पहचान गौरव शर्मा के रूप में हुई है, जो घटना के समय नशे की हालत में था। उसकी पत्नी एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। विवाद बढ़ने पर गौरव शर्मा ने पहले अपनी पत्नी पर ब्लेड से वार किया। इसके बाद उसने घर में आग लगाकर मौके से फरार हो गया। आग लगने से घर में रखा कई घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी गौरव शर्मा के खिलाफ आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पति घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। यह घटना एमसीबी जिले के सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *