हाईकोर्ट से जमानत के बाद 2 आरोपी गिरफ्तार:दुर्ग में जमीन रजिस्ट्री दरों के विरोध में किया था प्रदर्शन, मुचलके पर रिहा भी हुए

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में जमीन रजिस्ट्री की बढ़ी हुई दरों के विरोध में प्रदर्शन किया गया था। इस मामले में गुरुवार को पुलिस ने शुभम सिंह राजपूत (24) और गीतेश कुमार ठाकुर (27) को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। हालांकि, सक्षम जमानतदार पेश करने पर दोनों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, 1 दिसंबर 2025 को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएसएनएल ऑफिस के सामने व्यापारियों ने प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन में बिना अनुमति और सूचना के सड़क जाम कर दिया गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। सड़क पर बैठकर रोका गया आवागमन पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए थे, जिससे आवागमन बाधित हो गया। मौके पर तैनात पुलिस बल ने समझाइश देकर रास्ता खाली कराने की कोशिश की। पुलिस से हाथापाई, यातायात ठप समझाइश के दौरान कुछ लोगों ने उग्र होकर पुलिस कर्मचारियों से हाथापाई शुरू कर दी। घटना के दौरान शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिसकर्मी घायल घटना में प्रधान आरक्षक राधेश्याम चंद्राकर सहित आरक्षक केशव कुमार, तुषार सलामे, अजय साहू और हिमांशु जंघेल घायल हुए। सभी का उपचार कराया गया। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 609/2025 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 221, 126(2), 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार विवेचना में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। बाद में शुभम सिंह राजपूत (24) और गीतेश कुमार ठाकुर (27) को उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। सक्षम जमानतदार पेश करने पर दोनों को जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अनिल वासनिक विक्की चंद्राकर दिनेश पाण्डेय राकेश यादव जितेन्द्र बत्रा मनोज राजपूत शुभम सिंह राजपूत गीतेश कुमार ठाकुर यशवंत सिंह राजपूत और ओमप्रकाश कोटवानी सहित अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा: जल्द होगी गिरफ्तारी दुर्ग पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *