SGPC ने सचिव प्रताप सिंह से विभाग वापस लिया:कई वरिष्ठ अधिकारियों के विभाग बदले, फ्लाइंग विभाग का भी पुनर्गठन

अमृतसर में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने संस्था के प्रबंधन को सुचारु और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इन परिवर्तनों के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों और सचिवों के विभागों में फेरबदल किया गया है। इन फैसलों में सबसे महत्वपूर्ण सचिव प्रताप सिंह से गुरुद्वारा सेक्शन 85 विभाग वापस लेना है। गुरुद्वारा सेक्शन 85 विभाग की जिम्मेदारी अब अतिरिक्त सचिव गुरिंदर सिंह को सौंपी गई है, जो स्वतंत्र रूप से इसका कार्यभार संभालेंगे। यह विभाग शिरोमणि कमेटी के अधीन आने वाले ऐतिहासिक गुरुद्वारों के प्रबंधन से सीधे संबंधित है। फाइनेंसियल सेक्रेटरी बनाए गा जसविंदर सिंह इसी फेरबदल के तहत, फाइनेंसियल सेक्रेटरी जसविंदर सिंह जैसी को धर्म प्रचार समिति में फाइनेंसियल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। वहीं, धर्म प्रचार समिति के फाइनेंसियल सेक्रेटरी गुरदियाल सिंह को अब ट्रस्ट विभाग, विदेश विभाग और विद्या विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, गुरुद्वारा सेक्शन 85 और फ्लाइंग विभाग के इंचार्जों का भी पुनर्गठन किया गया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बताया कि ये बदलाव प्रबंधकीय कामकाज में तेजी और सुधार लाने के लिए किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई नियुक्तियों से गुरुद्वारा साहिबों के प्रबंधन और प्रचार कार्यों में और निखार आएगा। ये सभी परिवर्तन तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *