पत्नी से परेशान पति ने की आत्महत्या:जेब में मिला सुसाइड नोट, अवैध संबंध और धमकियों से परेशान होने की बात लिखी

बूंदी के डाबी थाना क्षेत्र के धनेश्वर में एक बंद पड़ी खदान के पास एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान बारां जिले के अटरू थाना क्षेत्र के छजावा निवासी सत्यनारायण सुमन पुत्र तोलाराम सुमन के रूप में हुई, जो वर्तमान में धनेश्वर, डाबी में रहता था। डाबी थाना पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारण एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव के पास ही उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद हुआ। शव के मुंह पर और पास में उल्टी के निशान भी मिले। पुलिस शव को डाबी अस्पताल लेकर आई, जहां परिजनों ने इसे एक षड्यंत्र के तहत हत्या बताते हुए लिखित शिकायत दी और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। इसके बाद शव को बूंदी जिला अस्पताल भेजा गया। मृतक के छोटे भाई भरत सुमन ने अपनी लिखित रिपोर्ट में बताया कि सत्यनारायण सुमन (45) डाबी में मजदूरी करता था और उसकी पत्नी रूबी व दो छोटे बच्चे भी उसके साथ रहते थे। लगभग तीन-चार महीने पहले रूबी और उनके मकान मालिक के बेटे के बीच कथित तौर पर अवैध संबंध बन गए थे, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। भरत के अनुसार मकान मालिक का बेटा, उसका एक साथी और रूबी भी सत्यनारायण को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। इन धमकियों से परेशान होकर सत्यनारायण अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने पैतृक गांव छजावा, अटरू, बारां चला गया था। भरत ने बताया कि करीब 7-8 दिन पहले रूबी और उसके भाई नवीन ने कथित तौर पर एक षड्यंत्र रचकर सत्यनारायण को बार-बार फोन किया और 20 हजार रुपए लेकर डाबी आने का दबाव बनाया। इसके बाद सत्यनारायण अपनी मोटरसाइकिल पर दोनों बच्चों को लेकर डाबी आ गया था। कुछ दिनों बाद जब उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह नहीं लगा, और फिर उसका शव मिला। मोबाइल बंद होने पर उसका भाई सोनू डाबी आ गया। यहां पर सत्यनारायण नहीं मिला। जब रूबी से मेरे भाई के बारे में पूछा तो अनावश्यक रूप से गाली गलौच व लड़ाई झगड़ा करने लगी। मृतक के छोटे भाई भरत सुमन की रिपोर्ट पर डाबी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

धमकियां मिल रही थी
शव की तलाशी में जेब की सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी रूबी व युवराज के अनैतिक सम्बन्धों के बारे बताया गया है। पत्नी व प्रेमी द्वारा बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर स्टाम्प पेपर लिखवाने के बारे में बताया गया है। प्रेमी द्वारा लगातार जान से मारने की धमकियां देने के बारे में बताया गया है।

मृतक की पत्नी इससे पहले धनेश्वर रहती थी, जो किसी के साथ भाग गई थी। बदनामी के डार से धनेश्वर को छोड़कर डाबी रहने लगा था, जहां पर इस तरह के कारनामों से मृतक परेशान था

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *