अजमेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग स्क्वायड और मेटल डिटेक्टर से ली तलाशी, दूसरी बार मेल आया

अजमेर में नए जिला सेशन कोर्ट भवन को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली करवा कर चेकिंग की गई। इससे पहले 6 फरवरी को कोर्ट को धमकी मिली थी। डॉग स्क्वायड और मेटर डिटेक्टर से तलाशी ली। सीओ नॉर्थ शिवम जोशी और सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह के नेतृत्व में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान सीआईडी, आईबी, एटीएस सहित अन्य टीम में टीमें पहुंच गई। पुलिस के अनुसार ई-मेल कहां से आया इस बारे में पता लगाया जा रहा है। पूर्व के मामलों में भी जांच की जा रही है। बता दे कि इससे पहले मिले धमकी भरे मेल के मामले में जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि ने सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इन मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली हाथ है। यह तक पता नहीं चला की धमकियां कौन से शहर से दी जा रही है। 2 महीने में पुलिस लोकेशन तक ट्रेस नहीं कर पाई धमकियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *