बाड़मेर में 15 महीने से फरार तस्कर सांचौर से गिरफ्तार:जालोर जिले से किया गया डिटेन; NDPS मामले में था वांटेड

बाड़मेर जिले में मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में 15 माह से फरार चल रहे इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सेड़वा थाने में दर्ज डोडा पोस्त और अफीम तस्करी प्रकरण में वांटेड आरोपी की तलाश लंबे समय से की जा रही थी। तकनीकी सूचना के आधार पर बाखासर पुलिस ने जालोर जिले से आरोपी को डिटेन कर गिरफ्त में लिया। सेड़वा थाने के एनडीपीएस केस में था फरार
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि पुलिस मुख्यालय और जोधपुर रेंज आईजी के निर्देश पर नशा मुक्त बाड़मेर अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी जेठाराम के निर्देशन में बाखासर थानाधिकारी राजूराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई। यह टीम सेड़वा थाने में दर्ज एनडीपीएस मामले में सप्लायर की तलाश कर रही थी। 10 हजार का इनाम घोषित किया गया था
आरोपी राजु उर्फ ददुसिंह पुत्र दीपसिंह निवासी नारायणगढ़ मध्यप्रदेश लंबे समय से फरार था। पुलिस ने उसके संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद एसपी की ओर से उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जालोर जिले से किया गया डिटेन
पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर जालोर जिले के सांचौर चार रास्ता से आरोपी को डिटेन किया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में कांस्टेबल दिनेशसिंह, जगदीश और दिनाराम शामिल रहे। अक्टूबर 2024 में पकड़ी गई थी बड़ी खेप
सेड़वा थाना पुलिस ने 10 अक्टूबर 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 8.57 किलो डोडा पोस्त और 458 ग्राम अफीम जब्त की थी। उसी प्रकरण में आरोपी राजु उर्फ ददुसिंह पिछले 15 माह से फरार चल रहा था। पुलिस अब उससे आगे की पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *